चित्रकूट, फरवरी 10 -- चित्रकूट, संवाददाता। प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एडीएम न्यायिक अरुण कुमार ने नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। अधिशासी अभियंता शुभम तिवारी को सभी अभिलेख सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। कहा कि राष्ट्रीय रामायण मेला में लगाए जाने वाले झूलों की संख्या, दर एवं ठेकों से संबंधित कार्ययोजना तैयार की जाए। एडीएम ने कर निरीक्षक राहुल पांडेय को वार्ड-वार जनसंख्या विवरण उपलब्ध कराने के साथ ही नवीन सर्वे कराकर सभी भवनों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कर वसूली करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक वार्ड में रोजाना कर वसूली के लिए कैंप लगाए जाएं। ऑडिट से संबंधित मामलों में हर महीने अनुपालन रिपोर्ट भेजवाएं। छह माह के भीतर समस्त आपत्तियों का निस्तारण कर शत-प्रतिशत ऑडिट पूर्ण किया जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर कोई शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.