पीलीभीत, जून 3 -- नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली से खफा सभासद लामबंद होकर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के पास पहुंचे। यहां सात बिंदुओं पर लिखित शिकायत में आउटसोर्सिंग, शोषण, भ्रष्टाचार और गड़बड़ जीआई सर्वे व अव्यवहारिक दृष्टिकोण समेत कथित रूप से गोलमाल घपलेबाजी के आरोप लगाते हुए जांच कराए जाने की मांग की। सभासदों ने सोमवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को गांधी सभागार में विस्तार से नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। ज्ञापन के जरिए बताया गया कि आउट सोर्सिंग कर्मचारी ठेके से रखे जाते हैं। नियम के मुताबिक पीपीएफ और बीमा जमा होना चाहिए। आरोप है कि कर्मचारियों की संख्या अधिक दिखा कर कर्मचारियों को कम वेतन देकर शोषण किया जा रहा है। साथ ही सगे संबंधियों को दुकानों का ट्रांसफर न कर भ्रष्टाचार करके दुकानें दूसरें लोगों को बेचें जाने का आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.