अमरोहा, जून 16 -- नगर पालिका का टेंपो सोमवार सुबह ईदगाह रोड पर कूड़ा उठाने के लिए घूम रहा था। इस दौरान बाइक सवार युवक की नगर पालिका के सफाई नायक सुजीत कुमार पुत्र कलुवा से नोकझोंक हो गई। आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सफाईकर्मी शुभम पुत्र राकेश व साहिल पुत्र विक्की के साथ मारपीट करते हुए नगर पालिका के टेंपो में तोड़फोड़ कर दी। वाहन का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी सफाई कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। सफाई कर्मचारी टेंपो को मौके पर छोड़कर नगर पालिका आए और तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर फाजिल पुत्र नासिर निवासी सोहरका रोड वह दो अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.