पलामू, जनवरी 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि आम जन की मांग पर वे इस बार बेलवाटिका क्षेत्र के किसी एक वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ेंगे और जनादेश मिलने जन आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। उनकी प्रबल इच्छा थी कि वे मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में सीधे जनता के बीच जाएं। विगत वर्षों में मेदिनीनगर की जनता से मिले अपार स्नेह, समर्थन और विश्वास ने सदैव उनका मनोबल बढ़ाया है। नई आरक्षण व्यवस्था के बाद राजनीतिक परिस्थितियां बदली हैं। वे राजनीति में शुचिता, नैतिकता और सिद्धांतों के पक्षधर रहे हैं। केवल चुनाव जीतने के उद्देश्य से अपनी पत्नी या परिवार की किसी महिला सदस्य को डमी कैंडिडेट, बनाकर जनता पर निर्णय थोपना उन्हें स्वीकार्य नहीं है। मनोज सिंह ने कहा कि पूर्व के चुनाव में भी यह घोषणा की गई थी ...