सहारनपुर, दिसम्बर 2 -- नगरपालिका द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए खरीदे गये 9 ई-रिक्शाओं के बैट्रे चोरी हो गये है। चोरों ने नगर पालिका के 9 ई-रिक्शाओं के 36 बैट्रे चोरी हो जाने की सक्षम अधकारी ईओ द्वारा रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। क्षेत्र मे आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं । चोरों ने नगर पालिका को भी नहीं बख्शा। चोरों ने नगर पालिका के 9 ई रिक्शाओं के 36 बैट्रे चोरी कर लिये हैं। बैटरों की कीमत तीन लाख से अधिक बताई जा रही है। ईओ लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है और पुलिस जांच में जुट गई है। ईओ के अनुसार मौके पर दो सीसीटीवी कैमरों के कनैक्शन कटे हुए मिलें। बताया जाता है कि कई माह पूर्व आये उक्त ई-रिक्शाओं को कार्य में लगाने के बजाए एक गोदाम में सुरक्षित रखा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...