हमीरपुर, फरवरी 5 -- हमीरपुर। गुरुवार को एडीएम (न्यायिक) रिजवाना शाहिद ने सदर नगर पालिका का औचक निरीक्षण कर कार्यालय के विभिन्न पटलों में कामकाज के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यालय भवन जर्जर होने पर शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। एडीएम ने पालिका कार्यालय में सभी पटलों लेखा कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, रिकार्ड रूम, कंट्रोल रूम, मांग लिपिक कक्ष का निरीक्षण कर कर्मचारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं कार्यालय में मौजूद लोगों से संबंधित पटलों के कर्मचारियों के कामकाज का भी फीडबैक लिया। एडीएम ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय भवन की स्थिति जर्जर देख अधिशाषी अधिकारी से जानकारी लेकर शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी हेमराज, कर निरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ लिपिक जगपाल, लेखाकार संजय निषाद, मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.