हापुड़, फरवरी 13 -- नगर के पुराना बाजार निवासी अमन ने बताया कि वह नगर पालिका में कार्य करते है। दो दिन पूर्व वह नक्का कुंआ रोड पर काम कर रहे थे। तभी करीब चार पांच अज्ञात युवक आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके और उसके चाचा के साथ हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उनको जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...