रुद्रपुर, सितम्बर 23 -- खटीमा। स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने नगर पालिका परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को साझा कर निभाने का संकल्प लिया। जोशी ने सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि वह केवल अपने घर और कार्यस्थल को ही स्वच्छ नहीं रखेंगे बल्कि अपने आसपास के पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर मनोज वाधवा, विजय गौरव सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.