कौशाम्बी, जनवरी 5 -- कड़ाके की ठंड से कर्मचारियों को बचाने के लिए नगर पालिका मंझनपुर के जिम्मेदारों ने सराहनीय पहल की है। नगर को साफ सुथरा रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों को सोमवार को गरम कपड़े वितरित किए गए। कर्मचारियों को मिले ट्रैकशूट और स्वेटर दिया गया। इस दौरान सभी स्वच्छता कर्मियों, सफाई नायकों, सर्वेयरों, ऑपरेटरों एवं ड्राइवरों को को ठंड से बचाव हेतु ट्रैकशूट, टोपी, मफलर और इनरसेट प्रदान किए गए। वहीं, महिला कर्मियों को स्वेटर वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वितरण करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि नगर की स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने में ये कर्मचारी दिन-रात समर्पित रहते हैं। इन कर्मठ साथियों का सम्मान एवं उनकी सुरक्षा नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर प्रतिभा कुशवाहा (सदस्य, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.