कौशाम्बी, फरवरी 20 -- सदर ब्लॉक क्षेत्र के टेनशाह आलमाबाद निवासी एक गरीब विधवा की बेटी की शादी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी ने सराहनीय कदम उठाया। उन्होंने शादी सामग्री की खरीदारी कराते धनराशि भी महिला को मुहैया कराया। उनके इस कार्य की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। टेनशाह आलमाबाद निवासी निर्धन महिला गुड़िया पत्नी स्व. राकेश रैदास शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय मंझनपुर पहुंची। वहां मौजूद अध्यक्ष को आपबीती बताई कि कुछ वर्षों पूर्व उनके पति का निधन हो गया। उनका एक पुत्र भी शारीरिक रूप से दिव्यांग है। आर्थिक तंगी के कारण वह अपनी पुत्री के विवाह की व्यवस्था करने में असमर्थ है जबकि आज तिलक कार्यक्रम निर्धारित है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने तत्काल व्यवस्था कर विवाह हेतु आवश्यक सामान की खरीद सुनिश्चित कराई। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.