वाराणसी, अक्टूबर 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 (नगरीय) के तहत स्वच्छ शहर जोड़ी अभियान में नगर निगम तीन नगर निकायों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएगा। गुरुवार को गंगापुर नगर पंचायत, पं. दीनदयाल उपाध्याय तथा आजमगढ़ नगर पालिका के साथ इस संबंध में समझौते हुआ। नगर निगम मुख्यालय सभागार में अपर नगर आयुक्त सविता यादव समेत अन्य नगर निकायों के अधिकारियों ने हस्ताक्षर किया। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नगर पंचायत एवं नगर पालिकाओं में स्वच्छता प्रदर्शन सुधारने में मदद करना है। कचरा प्रबंधन, नागरिकों की भागीदारी एवं स्वच्छता प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए नगर निगम 100 दिन तक अभियान चलाएगा। इसमें इन नगर निकायों में सार्वजनिक स्थानों की सफाई, कूड़ाघरों को बंद करना, कचरा प्रबंधन, डोर-टु-डोर कूड़ा उठान, कचरे से खाद बनाना, सार्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.