लखीसराय, फरवरी 14 -- लखीसराय। नगर परिषद कार्यालय में आज यानि शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाली नगर परिषद साधारण बोर्ड की बैठक रद्द कर दिया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए सभापति अरविंद पासवान ने बताया कि बैठक को अपरिहार्य कारण से रद्द किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक अब 28 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। नगर परिषद कर्मी को बैठक रद्द करने से संबंधित जानकारी सभी वार्ड पार्षद को आवेदन व टेलिफोनिक रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.