कोडरमा, जनवरी 5 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर परिषद झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा एवं नगर पंचायत डोमचांच में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में चुनाव कार्यों के सफल संचालन हेतु कुल 17 कोषांगों का गठन किया गया है। विभिन्न कोषांगों में वरीय पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है, जबकि कई कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। निर्वाचन कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी रवि जैन बनाए गए हैं। वहीं नोडल पदाधिकारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रिंस गॉडवीन कुजूर को नियुक्त किया गया है। कार्मिक कोषांग में वरीय पदाधिकारी डीडीसी रवि जैन, नोडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला तथा तकनीकी पदाधिकारी जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव बनाए गए हैं। इसके अलावा 11 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.