गुमला, अक्टूबर 4 -- गुमला। भारी बारिश के बाद गुमला नगर परिषद भवन के कई कमरों की छत से पानी टपकने की समस्या सामने आई है, जिससे कर्मचारियों को कामकाज में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। भवन का निर्माण वर्ष 2012 में हुआ था, लेकिन इस वर्ष बारिश के बाद अधिकांश कमरों में पानी रिसाव देखा जा रहा है। कई कमरों में कर्मचारियों ने बाल्टी और टब रखकर पानी के गिरने की समस्या से निपटना पड़ रहा है। पानी टपकने से फाइलें और महत्वपूर्ण दस्तावेज खराब होने का भी डर बना हुआ है। नगर प्रशासक मनीष कुमार ने कहा कि छत से पानी रिसाव की समस्या को जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.