भभुआ, नवम्बर 26 -- शहर की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करनेवालों पर लगाया जुर्माना तीन दिनों में 1.30 लाख रुपए का काटा चालान, राजस्व की प्राप्ति भभुआ, नगर संवाददाता। शहर को रोड जाम व अतिक्रमण की समस्या से मुक्त करने को लेकर चौथे दिन बुधवार को भी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार उपाध्याय कर रहे हैं। इस दौरान सड़क और फुटपाथ की जमीन पर पर दुकान लगाए बैठे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की गई तथा उनसे जुर्माना वसूला गया। सोमवार को जिला परिवहन पदाधिकारी एवं नगर परिषद टीम की संयुक्त कार्रवाई में शहर के कई हिस्सों में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान करीब एक लाख का चालान किया गया। मंगलवार को नगर परिषद की अकेले की कार्रवाई में 50 अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध जुर्माना लगाते हुए कुल 25000 वसूला गया। बु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.