भभुआ, फरवरी 24 -- कहा, बिना लाइसेंस के नहीं बेच सकेंगे मांस-मछली, बंद होंगी दुकानें लाइसेंसधारी रखेंगे स्वच्छता, स्वास्थ्य मानक एवं निर्धारित स्थान का ध्यान (पेज तीन) भभुआ, नगर संवाददाता। नगर परिषद ने मंगलवार को शहर के 29 मांस-मछली विक्रेताओं को नोटिस जारी कर कारोबार करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया है। दुकानदारों को लाइसेंस लेने तथा विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करने को लेकर नोटिस का तामिला भी कराया है। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि बिना लाइसेंस संचालित के मांस-मछली विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। नगर परिषद प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित दुकानों को चिन्हित कर दुकानदारों के नाम से नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि जिन ...