सीवान, मार्च 8 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में पिछले कई दिनों से कचरा उठाव नहीं हो रहा था। कारण यह था कि डंपिंग के लिए जगह नहीं मिल रही थी। नगर परिषद ने नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव ने बताया कि आंदर एवं रघुनाथपुर में लोगों की निजी जमीन को किराये पर लेकर शहर से कचरा उठाव शुरू करा दिया गया है। साथ ही कचरा की डंपिंग कराये पर लिए गए निजी जमीन में होने लगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि जरूरत के हिसाब से और लोगों की निजी जमीन किराये पर लेकर शहर का पूरा कचरा डंपिंग किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी अभी वित्तीय प्रभार नहीं मिल सका है। लेकिन जैसे ही संपूर्ण प्रभार मिलेगा कार्य को और गति मिलेगी। शहर से कचरा उठाव शुरू होने से लोगों में खुशी देखने को मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.