गोड्डा, जनवरी 16 -- गोड्डा। मीट मंडी से निकलने वाले कचरे और बदबू से परेशान स्थानीय लोगों की समस्या को लेकर आपके लोकप्रिय अखबार में 15 जनवरी को प्रमुखता से खबर शीर्षक 'मीट मंडी से निकालने वाले कचरे की बदबू से आम लोगों का जिन हुआ दूभर' प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद हरकत में आ गई। खबर में मीट मंडी से फैल रही गंदगी और दुर्गंध के कारण आम लोगों को हो रही परेशानी को उजागर किया गया था।नगर परिषद ने मामले का संज्ञान लेते हुए मीट मंडी में औचक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान उन दुकानदारों को चिन्हित किया गया जो अपने दुकानों से निकलने वाला कचड़ा इधर उधर फेंक रहे थे। नगर परिषद की टीम ने ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए कुल 4800 रुपये का चालान काटा। साथ ही संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई कि यह पहली और अंतिम चेतावनी है, भविष्य में दोबारा गं...