बिहारशरीफ, दिसम्बर 9 -- राजगीर में 5 दिनों से हड़ताल पर थे कर्मी, काम पर लौटे अधिकारियों व सफाई कर्मियों की वार्ता के बाद हुआ समझौता राजगीर, निज संवाददाता। नगर परिषद के सफाई कर्मी पांच दिनों से अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर थे। नगर परिषद के अधिकारियों व सफाई कर्मियों के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में समझौता हो गया। कर्मियों की अधिकांश मांगें मान ली गयी है। इसके बाद कर्मियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की और मंगलवार से काम पर लौट गये। नगर परिषद व कर्मियों के बीच हटाए गये सभी 40 सफाई सुपरवाइजर को काम पर वापस लेने, सरकार द्वारा निर्धारित दर के अनुसार न्यूनतम मजदूरी देने, पहचान पत्र व वर्दी मुहैया कराने पर सहमति बन गयी है। मुख्य सभापति जीरो देवी ने कहा कि कर्मियों की करीब सभी मांगों को मान लिया गया है। सभी कर्मी अपने काम पर वापस ...