कोडरमा, मार्च 8 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। शहर में नगर प्रशासक के निर्देश पर नगर प्रबंधक रंधीर कुमार वर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ व प्लास्टिक जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान पूजा भंडार खुदरा पट्टी गली, सब्जी मंडी, झंडा चौक होते हुए स्टेशन मार्ग में चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से तिरपाल, टेंट, बांस के द्वारा अस्थाई दुकाने व जहां-तहां नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वालों, प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों आदि पर सख्ती बरती गई। उन्हें अतिक्रमण की समानें हटाने के साथ साथ आगे से दुकान के बाहर सार्वजनिक मार्गों, सड़कों आदि को अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी गई। अन्यथा इन नियमों का अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ नगरपरिषद के इंफोर्समेंट टीम के द्वारा लगातार इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। टीम में नगर परिषद के जेई, पर्यवेक्षक, गृह र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.