सिमडेगा, जनवरी 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद के द्वारा बुधवार की दोपहर मार्केट कम्पलेक्स में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर प्रबंधक अर्पण इंदवार के नेतृत्व में चले अभियान के क्रम में बिना अनुमति सरकारी जमीन पर दुकान लगाने वाले लोगों से जुर्माना वसूलते हुए दुकान को हटवाया गया। इसके अलावे मार्केट कम्पलेक्स के वैसे दुकानदार जिन्होंने अपने दुकान के समान से सड़क को जाम कर रखा था उनसे भी जुर्माना वसूलते हुए समानों को भी जब्त किया गया। नगर प्रबंधक ने कहा कि मार्केट कम्पलेक्स, डेली मार्केट और बस स्टैंड में अतिक्रमण करते हुए जाम की समस्या उत्पन्न की जाती है। जिसकी शिकायत आम लोगों से लगातार मिल रही थी। उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा, स्वच्छ बनाने की जिम्मेवारी हम सबों की है। उन्होंने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके अलावे ट्रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.