चाईबासा, फरवरी 15 -- चाइबासा। नगर निकाय चुनाव में चाईबासा में आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रमेश खीरवाल उर्फ लड्डू के खिलाफ सदर थाना में दर्ज किया गया है। मामला चुनाव कार्य के लिए नियुक्त मजिस्ट्रेट इंद्रदेव राम के द्वारा 14 फरवरी को देर रात में सदर थाना में दर्ज कराया गया है। दर्ज मामले बताया गया है कि प्रत्याशी रमेश खीरवाल पर बिस्किट बांटने का आरोप है,जो चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला है। अब रमेश खीरवाल उर्फ लड्डू चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में आ गए हैं। आरोप है कि वे अपने चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं के बीच नगर पालिका क्षेत्र में खाने की सामग्री का वितरण कर रहे थे।मामले की जानकारी मिलते ही चुनाव कार्य के लिए नियुक्त मजिस्ट्रेट ने इसे गंभीरता से लिया। मजिस्ट्रेट के द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.