सिमडेगा, दिसम्बर 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद सिमडेगा के होने वाले चुनाव में ओबीसी को आरक्षण नहीं दिए जाने पर ओबीसी वर्ग ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। रविवार की शाम कुंज नगर में पिछड़ी जाति नगर निकाय संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जगदीश साहू ने की। बैठक में कहा गया कि उच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद जिले के नगर परिषद चुनाव में ओबीसी वर्ग को शून्य आरक्षण दिया जाना बरदाश्त योग्य नहीं है। बैठक में चुनाव में ओबीसी को आरक्षण दिए जाने के मामले को लेकर डीसी से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद भी अगर ओबीसी को आरक्षण नहीं दिया जाता है तो आंदोलन करते हुए अदालत की शरण में जाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व वार्ड पार्षद राम जी यादव, अनूप केशरी, बजरंग प्रसाद, सिंटू गुप्ता, रामकिशन केशरी, मिस्टर, घूरन साहू सहित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.