सिमडेगा, फरवरी 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव को लेकर रविवार को मतदानकर्मी डिस्पैच सेंटर से सभी पोलिंग पार्टियों को आवश्यक चुनाव सामग्री, मतपत्र पेटियां व अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। रवाना होने से पूर्व प्रत्येक पोलिंग पार्टी द्वारा सामग्री का सावधानीपूर्वक मिलान किया गया। मतपत्र पेटी, सील, विभिन्न प्रपत्र, हैंडबुक, चेकलिस्ट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि या कमी न रह जाए। अधिकारियों ने मतपत्र पेटी को खोलने-बंद करने की प्रक्रिया, सीलिंग की विधि, प्रपत्रों को सही तरीके से भरने और मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। नगर परिषद क्षेत्र में कुल 37 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां मतदाता अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के...