गुमला, फरवरी 7 -- गुमला। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत गुमला नगर परिषद के अध्यक्ष एवं 22 वार्डों के पार्षद चुनाव को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष का सेल एक्टिव मोड में आ गया है। चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने तथा आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष को सक्रिय किया गया है।जिला प्रशासन ने बताया कि किसी भी प्रकार की जानकारी देने या शिकायत दर्ज कराने के लिए नागरिक नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 8987791131 व 8987791132 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि चुनाव से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत की सूचना नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.