चतरा, फरवरी 8 -- चतरा संवाददाता। आगामी नगर परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को चतरा पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च सदर थाना परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों का भ्रमण करते हुए निकाला गया। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखना है।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की और शांति बनाए रखने का संदेश दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व अंचल अधिकारी अनिल कुमार एवं सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने किया। पुलिस बल की मौजूदगी से शह...