गुमला, फरवरी 22 -- गुमला संवाददाता। गुमला नगर परिषद के चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को केओ कॉलेज में संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिसकी की अध्यक्षता डीसी प्रेरणा दीक्षित व एसपी हारिस बिन जमा ने संयुक्त रूप से की। ब्रीफिंग में जिला प्रशासन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मतदान कर्मियों, सेक्टर दंडाधिकारियों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों व बलों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसी ने निर्देश दिया कि मतदान सामग्री, मतपत्र एवं अभिलेखों का मिलान प्रस्थान से पूर्व कर लें। मतदान केंद्र के लेआउट, बैलेट बॉक्स की सुरक्षा, सीलिंग प्रक्रिया व सभी प्रपत्रों की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। उन्होंने यह भी निर्दे...