सिमडेगा, फरवरी 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने नगर परिषद चुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को ब्रिफिंग किया। मौके पर उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आपस में टैग कराया गया तथा विधि वयवस्था एवं सुरक्षा वयवस्था संधारन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि शहरी क्षेत्र में 23 फरवरी को मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न होगी। वहीं मतगणना का कार्य 27 फरवरी को होगा। ब्रीफिंग कार्यक्रम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक, सार्जेन्ट मेजर सहित मतदान केन्द्रों में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी, चौकीदार एवं होमगार्ड के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...