चतरा, फरवरी 5 -- चतरा, संवाददाता। नगर परिषद चुनाव में नामांकन के बाद गुरूवार को स्क्रुटनी किया गया। नामांकन की अंतिम तिथि तक नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 प्रत्याशियों द्वारा 34 सेटों में नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। जिनकी जांचो उपरांत सभी नाम-निर्देशन पत्र स्वीकृत पाए गए। इसके फलस्वरूप अध्यक्ष पद के लिए 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे। नाम-निर्देशन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक वार्ड सदस्य पद हेतु नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 22 तक कुल 91 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। दिनांक 5 फरवरी 2026 को हुई संवीक्षा के दौरान वार्ड संख्या 11 में कुमारी विनीता का नाम निर्देशन पत्र त्रुटि पाए जाने के कारण अस्वीकृत किया गया। इस प्रकार वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 90 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। नगर परिषद क्षेत्र में कुल 22 व...