गुमला, जनवरी 7 -- गुमला, प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव शीघ्र कराए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद कार्यालय के समक्ष रोषपूर्ण धरनाञप्रदर्शन किया गया। धरना का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने किया। धरना प्रदर्शन के उपरांत भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने नगर परिषद के प्रशासक को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर परिषद का चुनाव अविलंब कराए जाने, चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराने और दलीय आधार पर चुनाव कराने की मांग की गई है। मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि लंबे समय से नगर निकाय चुनाव लंबित हैं। जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आम जनता को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार नहीं मिल पा रहा है। धरना को बतौर मुख्य अतिथि अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने संबोधित किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.