रामगढ़, दिसम्बर 18 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। मौसम का तापमान गिरने के साथ ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे लेकर प्रशासनिक अमला में हरकत में आया है। इसके तहत नगर परिषद रामगढ़ क्षेत्र के कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरु की गई है। नगर परिषद रामगढ़ कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन ने कहा कि रांची रोड, सेवटा, बोंगावार, कांकेबार, कोठार सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाके में अलाव की व्यवस्था की गई है। ताकि नगर वासियों की ठंड में परेशानी को कम किया जा सके। अलाव की सुविधा अन्य स्थानों पर भी बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। नगर प्रशासन की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। फोटो रामगढ़ 61 अलाव तापते नगर परिषद के वासी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...