मुंगेर, मार्च 27 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता नगर परिषद हवेली खड़गपुर में कार्यरत सफाई कर्मी अब ड्रेस कोड में दिखाई देंगे। नगर परिषद में कार्यरत सभी सफाई कर्मियों को ड्रेस वितरण किया गया। नगर परिषद के कार्यपालक विशाल मोहन ने बताया बुधवार को 85 सफाई कर्मियों ड्रेस का वितरण किया गया। स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार , मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, उपमुख्य पार्षद दीपक कुमार यादव ने संयुक्त रूप से सफाई कर्मियों के बीच ड्रेस वितरण किया। इस मौके पर नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद दीपक कुमार यादव ने सफाई कर्मी को नियमित रूप से नगर परिषद के द्वारा उपलब्ध कराए गए ड्रेस पहनकर कार्य करने की अपील की । उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर परिषद को स्वच्छ रखने में सभी सफाई कर्मी तत्परता से कार्य करें। इस मौके पर वार्ड पार्षद विक्की रॉय, अनुवेश कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.