जहानाबाद, फरवरी 13 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नजमुल होदा अंसारी की अचानक निधन की खबर शहर में पहुंची। पूरा शहरवासी शोक में डूब गए। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे व पटना स्थित पीएमसीएच में इलाजरत थे। शुक्रवार की सुबह उनकी अचानक निधन हो गई। उधर कांग्रेस नेता होने के कारण कांग्रेसियों ने भी निधन की सूचना पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें याद करने लगे। कांग्रेस के प्रवक्ता प्रो. भूषण कुमार ने उनके निधन को कांग्रेस पार्टी के लिए भारी नुकसान बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि समर्पित कांग्रेसी के साथ साथ संगठन के मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करते रहते थे। इस दुख में हम कांग्रेस के लोग उनके परिवार के साथ खड़े हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को...