कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नारायण बरनवाल ने 20 फरवरी को नरेश नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके बाद महाराणा प्रताप चौक से लेकर लेकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए सुभाष चौक तक पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे। जनसंपर्क व पदयात्रा के दौरान प्रत्याशी नारायण बरनवाल ने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बार मौका दिया जाए, वह लोगों के विश्वास पर खरा उतरेंगे। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मधु कुमारी, प्रतिमा बर्णवाल, नेहा मोदी, नीना बर्णवाल, लक्ष्मण विश्वकर्मा, विजय सिंह, सुरेश मोदी, रविंद्र कुमार सिन्हा, राहुल कुमार, समीम खान, अफजल वारसी, सुभान खान, राकेश सुरेखा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

हिंदी ...