दुमका, फरवरी 15 -- दुमका। प्रतिनिधि नगर निकाय चुनाव में दुमका नगर परिषद के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अमिता रक्षित ने शनिवार को अपने चुनावी कार्यालय में घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल,भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार, प्रो.अंजुला मुर्मू आदि मौजूद थे। पूर्व विधायक ने कहा कि उम्मीदवार अमिता रक्षित बहुत ही कर्मठ है और अपने काम के प्रति सदैव तत्पर रहती है। वे भाजपा समर्थित प्रत्याशी है। वहीं उम्मीदवार श्रीमती रक्षित ने कहा कि कहा कि वे अध्यक्ष पद पर चुनकर अगर आती है तो सबसे पहले रसिकपुर सहित पूरे शहरवासियों को जलापूर्ति योजना से शुद्ध पानी की आपूर्ति शुरू कराएंगी। वहीं मैलगढ़ा को बक्सी बांध मुहल्ले से हटाकर अन्यत्र ले जाने एवं कचरे से खाद बनाने का संयंत्र लगवाने का कार्य यथाशीघ्र शुरू करेंगी। होल्डिंग टैक्स व ...