लखीसराय, फरवरी 14 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के नया बाजार स्थित वार्ड संख्या 24 के अशोक सम्राट भवन के सभागार में शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में कथित धांधली, सफाई व्यवस्था की लचर स्थिति एवं जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा को लेकर नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षद और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि एकजुट हुए। बैठक में नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखी नाराजगी जताई गई तथा विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत शोक सभा से हुई। एक वार्ड पार्षद के पुत्र के असामयिक निधन पर सभी पार्षदों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उपस्थित सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा परिषद परिवार उनके साथ खड़ा है। इसके बाद मुख्य एजेंडे पर चर्चा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.