गुड़गांव, फरवरी 18 -- सोहना। सोहना नगर परिषद क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 66 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई है। बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में चेयरपर्सन प्रीति बागड़ी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में यह बजट प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर सोहना के भाजपा विधायक तेजपाल तंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा ने बजट का खाका पेश किया। अनुमान के मुताबिक, परिषद को आगामी वर्ष में विभिन्न माध्यमों से 78 करोड़ 2 लाख 17 हजार रुपये की आमदनी होगी, जबकि विकास कार्यों और प्रशासनिक खर्चों पर 66 करोड़ 59 लाख 15 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे। - कहां से आएगा पैसा (अनुमानित आय): नगर परिषद की तिजोरी में सबसे बड़ा हिस्सा ग्रांट और स्टाम्प ड्यूटी से...