लखीसराय, दिसम्बर 16 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को चितरंजन रोड में जेसीबी मशीन के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेला, दुकान, गुमटी और अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया। नगर परिषद के कर्मी दीपक कुमार एवं सूरज कुमार की देखरेख में जेसीबी से अतिक्रमित स्थलों को उखाड़ा गया तथा वहां जमा कचरे और मलबे को ट्रैक्टर पर लोड कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अभियान के दौरान चितरंजन रोड के दोनों किनारों पर लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे सड़क की चौड़ाई बढ़ी और यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। नगर परिषद की सख्ती को देखते हुए कई अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपनी दुकानों, काउंटर और अस्थायी ढांचों को हटाना शुरू क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.