लखीसराय, फरवरी 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद द्वारा एकल उपयोग प्लास्टिक और अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सोमवार को नया बाजार से बाजार समिति तक कार्रवाई के क्रम में हंगामा हो गया। बड़ी दुर्गा स्थान के समीप एक फल दुकानदार से प्लास्टिक जब्त करने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते आसपास के दुकानदारों ने नगर परिषद कर्मियों पर हमला कर दिया। मारपीट में लाइसेंस जमादार विजय कुमार घायल हो गए, जबकि अन्य कर्मियों को भी चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने अभियान में चालान काटे गए 3,400 रुपये नकद, चैन-लॉकेट समेत अन्य सामान भी छीन लिया। घटना में लाइसेंस जमादार विजय कुमार, सहायक टैक्स दारोगा सूरज कुमार, कार्यानंद प्रसाद, आदेशपाल रामशंकर, राहुल कुमार, महात्मा गांधी एवं विवेक कुमार के साथ मारपीट की गई। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.