गुड़गांव, दिसम्बर 17 -- सोहना,संवाददाता। शहर के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। सोहना नगर परिषद ने शहरी क्षेत्र के सभी सार्वजनिक पार्कों की खस्ता हालत को सुधारने के लिए कमर कस ली है। इस संबंध में सदन की बैठक में पारित प्रस्ताव को मंजूरी के लिए डीएमसी के पास भेज दिया गया है, जहाँ से हरी झंडी मिलते ही नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी सुमन लता के अनुसार शहर के आठ पार्कों में सुधार कार्य किया जाना है। इनमें राजीव गांधी पार्क, वार्ड-20 व वार्ड-17 के पार्क, शीतला माता मंदिर पार्क, अंबेडकर पार्क, पहाड़ी स्कूल के पास स्थित पार्क, महाराजा अग्रसैन पार्क, फ्रेंड्स कॉलोनी पार्क और राजकीय बाल प्राथमिक स्कूल परिसर का पार्क शामिल है। इसके अलावा, वार्ड-चार (गांव बालूदा) में एक एकड़ जमीन पर नया पार्क विकसित करने के लिए ट...