गढ़वा, फरवरी 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी राज महेश्वरम के समक्ष दो प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे थे। मगर दो प्रत्याशियों के नाम वापस लिए जाने के बाद इस पद पर अब कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए है। अब इनके बीच ही मुकाबला होगा। शनिवार को इनके बीच चुनाव चिन्ह वितरित किए जाएंगे। उसके बाद 23 फरवरी को मतदान होगा। वहीं 27 फरवरी को मतगणना के साथ चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए शेष बचे कुल 12 प्रत्याशियों में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता दत्त, पूर्व नप अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, भाजपा समर्थित उम्मीदवार कंचन जायसवाल, झामुमो समर्थित उम्मीदवार संतोष केशरी, कन्या विव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.