गुमला, फरवरी 10 -- गुमला प्रतिनिधि। नगर परिषद् चुनाव 2026 के निष्पक्ष,पारदर्शी व शांतिपूर्ण संचालन को लेकर प्रशासनिक महकमा सजग-चौंकस है। मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी प्रेरणा दीक्षित व एसपी हारिश बिन जमां की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारी द्वय ने पूरी निष्ठा-समर्पण व तयशुदा गाइडलाइन के साथ सभी कोषांग के पदाधिकारी-कर्मी को चुनाव संपादन का निर्देश दिया। बैठक में नगर निकाय निर्वाचन को निष्पक्ष-पारदर्शी संपादन को लेकर समीक्षा की गयी। बैठक में चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त व्यय प्रेक्षक व सामान्य प्रेक्षक के साथ डीडीसी,एसी,डीसीएलआर,एसडीओ चैनपुर-गुमला सहित सभी कोषांग के वरीय व प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान निर्वाचन कोषांग को आयोग के दिशा-निर्देशों एवं प्रेक्षकों की सतत निगरानी में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया संपन...