मेरठ, फरवरी 9 -- सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा में नवनिर्मित अत्याधुनिक श्मशान स्थल का लोकार्पण किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन हर्रा चेयरमैन कुंवर मोहम्मद अली ने किया। रविवार को नगर पंचायत हर्रा में लगभग 29 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया है। इससे पहले कस्बे में अंतिम संस्कार की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब श्मशान स्थल के निर्माण से नगरवासियों को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण में अंतिम संस्कार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। लोकार्पण के दौरान हर्रा चेयरमैन कुंवर मोहम्मद अली ने कहा कि नगर पंचायत का लक्ष्य नागरिकों को मूलभूत और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि श्मशान स्थल में मजबूत चबूतरे, वर्षा से बचाव हेतु शेड, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.