बदायूं, फरवरी 4 -- वजीरगंज। नगर पंचायत वजीरगंज परिसर से हुई बैटरी चोरी की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर पंचायत कार्यालय में लगी बैटरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना वजीरगंज पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को दबोच लिया। थाना प्रभारी ने वताया वैटरी चोरी की घटना हुई है घटना की जांच पड़ताल चल रही है। तथ्य सामने आने के बाद घटना का खुलासा किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...