गंगापार, दिसम्बर 15 -- मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्य में नगर पंचायत सिरसा में अब तक 25 फीसदी से अधिक मतदाता निकाले जा चुके हैं। कस्बे में तैनात बीएलओ की मानें तो वह मतदाता प्रपत्र लेने के लिए मतदाताओं के घर पहुंच रहे हैं। कई ऐसे मतदाता है, जो बार-बार पहुंचने के बावजूद प्रपत्र जमा नहीं कर सके हैं। जिससे एसआईआर का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। बूथ संख्या 33 के बीएलओ रवि मिश्रा ने बताया कि उन्हें महुआकोठी व कटराहीराराम मुहल्ले का कुछ भाग मिला है। कुल 12 मतदाताओं में 477 सूची से बाहर निकाले जा चुके हैं। इनमें कुछ मतदाता ऐसे थे, जिनका नाम दो वार्डो में था। इसके अलावा मृतक, विवाहित व नगर पंचायत के आस-पास गांवों के लोग मतदाता सूची में शामिल थे। बूथ संख्या 30 में 11 सौ मतदाताओं में 400 मतदाता निकाले जा चुके हैं। भाग संख्या 32 के बीएलओ अनिल कुमार न...