बिहारशरीफ, जून 18 -- नगर पंचायत में 35 जगहों पर लगाया गया साइनेज बोर्ड फोटो : सरमेरा बोर्ड : सरमेरा बाजार में लगा नगर पंचायत कार्यालय का साइनेज बोर्ड। सरमेरा, निज संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में 35 जगहों पर संकेत यानि साइनेज बोर्ड लगाया गया है। मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने बुधवार को बताया कि नगर पंचायत के सभी 10 वार्डों में स्कूल, थाना, बाजार, पेट्रोल पंप, अस्पताल, प्रखंड कार्यालय व अन्य कार्यालयों के आगे बोर्ड लगाया गया है। ताकि, लोगों को इसकी जानकारी आसानी से मिल सके। कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि आम लोगों के जानकारी के लिए यह बोर्ड काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने बताया कि इन बोर्ड पर स्वच्छता का संदेश भी दर्शाया गया है। साथ ही आम लोगों से की गई अपील भी लिखी गयी है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का भी संदेश दिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.