पूर्णिया, फरवरी 1 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार जानकीनगर नगर पंचायत को कचरा मुक्त और स्वच्छ बनाने की दिशा में पहल की गई है। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता साथियों का चयन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। स्वच्छता साथी के रूप में माला कुमारी, सोनी कुमारी, हीरा कुमारी, पिंकी कुमारी तथा मिंटू ऋषिदेव का चयन किया गया। सभी चयनित स्वच्छता साथियों को मुख्य पार्षद रमेश पासवान, उपमुख्य पार्षद सुनील रजक, कार्यपालक पदाधिकारी आलोक शंकर तथा स्वच्छता पदाधिकारी आर्या द्वारा चयन पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य पार्षद रमेश पासवान ने कहा कि स्वच्छता साथी नगर पंचायत की साफ-सफाई व्यवस्था की अहम कड़ी हैं। उन्होंने सभी से पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की। उपमुख्य पार्षद सुनी...