बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- नगर पंचायत में सुविधाएं नदारद, टैक्स का बोझ बढ़ रहा चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत का दर्जा मिले तीन साल हो चुका है। इस दौरान चेवाड़ा नगर पंचायत के लोगों को सुविधाएं भले न मिली हों। लेकिन, टैक्स के कारण आर्थिक बोझ जरूर बढ़ गया है। इससे लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद बिजली बिल , जमीन की रजिस्ट्री, होल्डिंग टैक्स सहित अन्य तरह के करों का बोझ दिन प्रतिनिधि बढ़ता जा रहा है। सच्चाई यह भी कि वार्ड नंबर तीन में लोग जलजमाव की समस्या झेल रहे हैं। नगर पंचायत के अधिकांश क्षेत्र की सड़कों पर शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। पेयजल का भी संकट झेलना पड़ रहा है। लोगों ने पहले सुविधाएं बेहतर करने और तब टैक्स वसूल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...