बिहारशरीफ, सितम्बर 12 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। नगर पंचायत मुख्यालय में ब्रम्हा विद्या विहंगम संत समाज द्वारा शुक्रवार को सर्बेद महाशोभा यात्रा निकाली गयी। इसमें सैकड़ों भक्त शामिल हुए। यह यात्रा एकंगरसराय चौराहा से इस्लामपुर रोड, काली स्थान, छोटकी धावा, टावर रोड, पटना रोड, पुरन्दरपुर होते हुए बाजार का भ्भ्रमण किया। इसके बाद भंडारा हुआ। इसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सद्गुरु सदाफल विहंगम योग के अनुमंडल संयोजक लाल बाबू केशरी ने बताया कि सद्काम में सबों को भागीदारी करनी चाहिए। इस यात्रा में प्रखंड प्रभारी राजनन्दन प्रसाद, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, आशा लता सिन्हा, रीता सिन्हा, कामदेव पासवान व अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.