बांका, अप्रैल 18 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर नगर पंचायत में वर्षों से शौचालय एवं यूरिनल की मांग अब धीरे-धीरे पूरी होने लगी है। गुरुवार को वार्ड नंबर 13 में बने यूरिनल का मुख्य पार्षद रीता साहा ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अमरपुर बाजार में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते हैं। पूर्व में बाजार में कहीं भी शौचालय या यूरिनल की सुविधा नहीं थी। लेकिन उनके कार्यकाल में राजस्व कचहरी परिसर में शौचालय एवं स्नानघर का निर्माण कराया गया तथा अब वार्ड नंबर 13 में यूरिनल का निर्माण हुआ। अब बाजार आने वाले या शहर के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह ने कहा कि दो लाख की लागत से बने इस यूरिनल के बन जाने से अब हाट-बाजार करने वाले लोगों खासकर महिलाओं की परेशानी समाप्त हो गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.